टेंपो पलटने से एक की मौत

झुमरीतिलैया : सतपुलिया के निकट टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. टेंपो तिलैया से चंदवारा की ओर जा रहा था. सतपुलिया के निकट एक मोटरसाइकिल के अचानक सामने आ जाने से टेंपो पलट गया और उस पर सवार राजो राम निवासी ग्राम डोइयांडीह की मौत हो गयी. वह घर जा रहे थे. […]

झुमरीतिलैया : सतपुलिया के निकट टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. टेंपो तिलैया से चंदवारा की ओर जा रहा था. सतपुलिया के निकट एक मोटरसाइकिल के अचानक सामने आ जाने से टेंपो पलट गया और उस पर सवार राजो राम निवासी ग्राम डोइयांडीह की मौत हो गयी.

वह घर जा रहे थे. तिलैया थाना प्रभारी हरेंद्र तिवारी ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. इस दौरान रांची-पटना रोड पर कुछ देर के लिए जाम रहा.

घायल रेंजर रांची रेफर :

(कोडरमा बाजार) : खनन माफिया के लोगों के हमले में घायल रेंजर दिलीप एक्का को मंगलवार को रांची रेफर कर दिया गया. मालूम हो कि सोमवार को वन प्राणी प्रक्षेत्र में अवैध खनन की जानकारी मिलने पर निरीक्षण के लिए गये रेंजर दिलीप एक्का को लोगों ने तीर मार कर घायल कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >