कोडरमा बाजार : जिला परिषद के आठ में से छह सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इन सदस्यों ने सोमवार को उपायुक्त डॉ प्रवीण शंकर से मिल कर उन्हें इससे से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
जिप अध्यक्ष पर उप समितियों का गठन समय पर नहीं करने, क्रय समिति के अनुमोदन के बिना ही 10 लाख रुपये से अधिक का सामान खरीदने, जिप कार्यालय में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने, योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास सदस्यों को सूचना दिये बगैर मनमाने तरीके करने समेत कई आरोप लगाये हैं.
ज्ञापन में जिप उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव, सदस्य रामधन यादव, साहिना जावेद, वासुदेव यादव, विंदु कुमारी और रेखा कुमारी के हस्ताक्षर हैं. जिप सदस्यों से उपायुक्त ने कहा कि नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार दुबे को आवश्यक निर्देश दिया गया है.
