डोमचांच : थाना प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार को छापामारी की गयी. इस दौरान अपहरण सहित कई कांडों में नामजद अभियुक्त दुरोडीह निवासी अरुण कुमार यादव उर्फ अरुण मियादी को गिरफ्तार किया गया.
उसे जेल भेज दिया गया. श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त युवक वर्ष 2004 में राजधनवार के एक व्यक्ति अपहरण कांड, 2012 में टेंपो अपहरण कांड व 2013 में मजदूर मिथिलेश सिंह अपहरण कांड का नामजद आरोपी था.
