व्यवसायी का शव तिलैया डैम से बरामद

चंदवारा : झुमरीतिलैया के डॉक्टर गली में दुकान चलाने वाले युवा व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकू बग्गा (पिता स्व महेंद्र सिंह) का शव बुधवार को तिलैया डैम से बरामद हुआ. नरेंद्र रविवार रात से ही लापता था. उसका शव बुधवार को डैम के पानी में तैरता हुआ मिला. सुबह छह बजे शव को निकाला गया. […]

चंदवारा : झुमरीतिलैया के डॉक्टर गली में दुकान चलाने वाले युवा व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकू बग्गा (पिता स्व महेंद्र सिंह) का शव बुधवार को तिलैया डैम से बरामद हुआ. नरेंद्र रविवार रात से ही लापता था. उसका शव बुधवार को डैम के पानी में तैरता हुआ मिला. सुबह छह बजे शव को निकाला गया.

नरेंद्र की पल्सर मोटरसाइकिल सुसाइड नोट पुलिस ने बीते दिनों बरामद की थी. मृतक के भाई गुरमीत कमल ने इस संबंध में तिलैया डैम ओपी में एक लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरा भाई तीन दिन से घर से लापता था. उन्होंने इस मामले में किसी पर शक नहीं जताया है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. इधर, परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है.

शोक जताया

झुमरीतिलैया. व्यवसायी नरेंद्र सिंह की मौत पर झाविमो नेताओं ने शोक जताया है. नरेंद्र पार्टी के वार्ड नंबर पांच के अध्यक्ष भी थे. शोक जताने वालों में कोडरमा के सांसद बाबूलाल मरांडी, अरशद खान, परमानंद, युगल शर्मा, अनिल सिंह, आदित्य रंजन, धमेंद्र कौशिक, राकेश सेन, बीरेंद्र वर्मा, उत्तम शर्मा, पंकज कुमार, साकेत कुमार, रज्जाक अंसारी आदि हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >