बाइक व सुसाइड नोट बरामद

24 घंटे से लापता है युवा व्यवसायी, तिलैया डैम के पास से चंदवारा : तिलैया थाना क्षेत्र के डॉक्टर गली निवासी युवा व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकु बग्गा (पिता स्व. महेंद्र सिंह) रविवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के 24 घंटे बाद भी जिले की पुलिस उसकी तलाश नहीं कर […]

24 घंटे से लापता है युवा व्यवसायी, तिलैया डैम के पास से

चंदवारा : तिलैया थाना क्षेत्र के डॉक्टर गली निवासी युवा व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकु बग्गा (पिता स्व. महेंद्र सिंह) रविवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के 24 घंटे बाद भी जिले की पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पायी है. नरेंद्र की पल्सर मोटरसाइकिल नं जेएच 12 सी 7004 तिलैया डैम के पास से बरामद हुई है. इधर अपने बेटे के नहीं मिलने से परिजन परेशान है.

आशंका जतायी जा रही है कि तिलैया डैम में छलांग लगाकर नरेंद्र ने आत्महत्या की है पर इस मामले में अभी पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है. युवक की तलाश के लिए सोमवार को पूरे दिन पुलिस गोताखोर नहीं बुला पायी. रविवार को संध्या सात बजे बग्गा हैंडलूम दुकान बंद कर नरेंद्र सिंह (30) मोटरसाइकिल से तिलैया डैम के लिए निकला था.

देर रात नौ बजे पुलिस ने नरेंद्र की मोटरसाइकिल व पर्स के अलावा एक सुसाइड नोट तिलैया डैम के पास से बरामद किया. यह सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वे परेशान हो गये. पुलिस ने सोमवार को उसे खोजने का आश्वासन दिया. पर सोमवार को देर शाम तक गोताखोर बुलाये नहीं जा सके. पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए दो मछुआरे को बुलवाकर खोजबीन का प्रयास किया.

डीएसपी हरिलाल यादव ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी है. जल्द ही गोताखोर धनबाद से आ जायेंगे. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी राम बली राम, डैम ओपी प्रभारी अजरुन सिंह सुंडी आदि मौजूद थे.

लोगों ने दी रोड जाम की चेतावनी: इधर घटना के 24 घंटे बाद भी नरेंद्र का सुराग नहीं मिलने पर झुमरीतिलैया के स्थानीय व्यवसायियों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी है. लोगों ने कहा है कि अगर नरेंद्र का पता नहीं मिलता हो मंगलवार को नेशनल हाइवे जाम कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >