कोडरमा : इलाहाबाद बैंक झुमरीतिलैया के सामने मिशन फॉर हेल्दी एंड प्रोसपेरस झारखंड नामक गैर सरकारी संगठन की शाखा खुली़ कार्यालय का उदघाटन संस्था के अध्यक्ष सह कोडरमा पेंशनर समाज के सचिव डाॅ आर के गुप्ता ने किया. मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष उमेश सिंह भी थे.
श्री गुप्ता व सचिव सुशील द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यालय का उपयोग एक कलेक्शन सेंटर के रूप में भी किया जायेगा. उन्होंने जिलेवासियों से निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच वितरित करने के लिए कपड़े, बर्तन, दवा, नकद राशि व जीवन उपयोगी वस्तुएं, पुरानी पाठ्य पुस्तकें दान करने की अपील की. मौके पर उपाध्यक्ष जॉर्ज रेको सदस्य डाॅ अरुण कुमार, दिलीप राय, प्रेम कुमार पांडेय के अलावा राज्य महिला आयोग की सदस्य किरण कुमारी, संजय रामपाल, प्रभाकर तिवारी, प्रणव चटर्जी, अरुण मिश्रा, प्रवीण राही आदि मौजूद थे
