हर्ष व श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा संपन्न

उपायुक्त व एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया कोडरमा :दुर्गा पूजा जिले में शांति व उल्लास के साथ संपन्न हुई. पिछले दो दिनों तक विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, तो मेला स्थल भी देर रात तक गुलजार रहे. झुमरीतिलैया शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की […]

उपायुक्त व एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया
कोडरमा :दुर्गा पूजा जिले में शांति व उल्लास के साथ संपन्न हुई. पिछले दो दिनों तक विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, तो मेला स्थल भी देर रात तक गुलजार रहे. झुमरीतिलैया शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की. शहर के अड्डी बंगला, महाराणा प्रताप चौक, मडुआटांड़, बेलाटांड़, विश्राम बाग रोड सहित करमा, चाराडीह, गुमो व अन्य जगहों पर भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की.
मंत्री व पूर्व मंत्री ने भी की पूजा :
शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की आराधना की. वहीं उपायुक्त छवि रंजन, पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा व अन्य अधिकारियों ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.
कोडरमा बाजार में विभिन्न जगहों पर हुई पूजा अर्चना : कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा कोडरमा बाजार दुर्गा मंडप में महा अष्टमी की रात बुगी-वुगी कार्यक्रम आयोजित किया गया.
प्रतिभागियों ने एक से नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर संरक्षक मंत्री डाॅ नीरा यादव, अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, सचिव राजकुमार यादव, अजय पांडेय, दयानंद सिंह, सुरेंद्र भारती, बबली सिंह, राजा सिंह, रूपनारायण पांडेय मौजूद थे. वहीं तत्व विद्या समिति बोनाकाली में पूजा के दौरान संरक्षक पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मी राय, आईएमए की अध्यक्ष डा. उर्मिला चौधरी, अध्यक्ष सनत कुमार दा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुखर्जी, असीम सरकार, उदय कुमार बनर्जी, तपन मंडल, आशीष डे आदि मौजूद थे़
कई जगहों पर नहीं दिखे प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी
जिले के कई पूजा स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपनी जगह पर नहीं दिखे. यही हाल पुलिस पदाधिकारियों का रहा. कई पूजा पंडालों में पुलिस नदारद दिखी. वहीं झुमरीतिलैया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कई जगहों पर की गयी बैरिकेडिंग के कारण लोगों को परेशानी हुई़
नहीं हुआ रावण दहन कार्यक्रम
जिले में इस बार विजय दशमी पर कहीं भी रावण दहन कार्यक्रम नहीं हुआ. इससे पहले शहर के मडुआटांड़ मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होता था. इस बार कुछ विवाद के कारण रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >