ओके...डीसी ने विभन्नि कोषांगों के साथ की बैठक

अोके…डीसी ने विभिन्न कोषांगों के साथ की बैठक फोटो – 9 कोडपी 24बैठक में उपायुक्त छवि रंजन व अन्य हेडलाइन…प्रथम चरण में 527 चुनाव कर्मी लगेंगेप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी कोषांगों के साथ उपायुक्त छवि रंजन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि इस बार मत पेटी, मत पत्र, […]

अोके…डीसी ने विभिन्न कोषांगों के साथ की बैठक फोटो – 9 कोडपी 24बैठक में उपायुक्त छवि रंजन व अन्य हेडलाइन…प्रथम चरण में 527 चुनाव कर्मी लगेंगेप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी कोषांगों के साथ उपायुक्त छवि रंजन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि इस बार मत पेटी, मत पत्र, बक्सा मतदान कर्मी अपने साथ लेकर जायेंगे तथा मतदान के पश्चात स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि कलस्टर वैसी जगह बनायें, जहां पर आसानी से पहुंचा जा सके तथा सुरक्षित भी हो. उन्होेंने सभी कोषांगों को हरकत में आने को कहा. बताया गया कि प्रथम चरण में 527 चुनाव कर्मी तथा दूसरे चरण में 684 कर्मी लगेंगे. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 2-3 की संख्या में वीडियोग्राफर एवं पुलिस बल तैयार रखें. जहां कहीं आचार संहिता का उल्लंघन का मामला प्रकाश में आये तुरंत कार्रवाई करें. जो भी पंचायत स्तर पर योजनाएं चल रही है, वो जारी रहेंगी. नयी योजना स्वीकृत नहीं की जायेगी तथा पूर्व में स्वीकृत योजना भी नहीं चलायी जायेगी. बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त केके ठाकुर , अपर समाहर्ता मुकुंद दास, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुबोध कुमार, पंचायती राज पदाधिकरी रविंद्र सिंह समेत सभी कोषांगो के वरीय/नोडल/प्रभारी पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >