झुमरीतिलैया : कोडरमा आरपीएफ ने शुक्रवार को अभियान चला कर 2322 डाउन मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस की महिला बोगी में सफर कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर धनबाद न्यायिक जेल भेज दिया. इसमें विष्णु पथ थाना क्षेत्र के मानपुर गया निवासी विजय कुमार गुप्ता, मुफिसल थाना क्षेत्र जतनपुर गया निवासी शिबू प्रसाद, रेलवे काॅलोनी वर्द्धमान निवासी सुरेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका निवासी राजेंद्र ठाकुर, बरवाडीह थाना चलकुशा निवासी राजेश यादव शामिल हैं.
वहीं कोडरमा रेलवे परिक्षेत्र में अनधिकृत रूप से घूमने के आरोप में कटकमसांडी थाना क्षेत्र कुंदा निवासी सुजीत कुमार, चंदन कुमार व अकोना कटकमसांडी निवासी विजय कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया गया.
