कोडरमा में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले, रिम्स रेफर

कोडरमा बाजार. जिले में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं. दोनों को सदर अस्पताल में उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. चंदवारा उरवां मोड़ निवासी वीरेंद्र यादव (23) व मरकच्चो के विकु कुमार (26) का प्लेटलेट्स कम पाये जाने के बाद सदर अस्पताल के डाक्टर रमण कुमार ने दोनों को […]

कोडरमा बाजार. जिले में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं. दोनों को सदर अस्पताल में उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. चंदवारा उरवां मोड़ निवासी वीरेंद्र यादव (23) व मरकच्चो के विकु कुमार (26) का प्लेटलेट्स कम पाये जाने के बाद सदर अस्पताल के डाक्टर रमण कुमार ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया. वीरेंद्र यादव मुंबई में काम करता था.
घर लौटने पर बुखार लगी, तो उसने तिलैया के निजी लैब में जांच करायी. इसके बाद सदर अस्पताल आया. वहीं विकु कुमार दिल्ली घूमने गया था. 28 सितंबर को दिल्ली से लौटा है. सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने बताया कि चूंकि डेंगू की पूरी जांच की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है, इसलिए दोनों को रिम्स रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >