कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मी मंगलवार को फिर से हड़ताल पर चले गये. ज्ञात हो कि पूर्व में मांगो को लेकर हड़ताल पर गये आउटसोर्सिंग कर्मियों को प्रबंधन की ओर से 30 अगस्त तक मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था.
आश्वासन के बाद कर्मी वापस काम पर लौट गये थे. परंतु निर्धारित तिथि को मांगें पूरी नहीं होने से आहत होकर कर्मी फिर से हड़ताल पर चले गये. इस मौके पर रंजीत राम ने आउट सोर्सिंग कंपनी अन्नपूर्णा यूटिलिटी सर्विस पर वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक प्रबंधन लिखित रूप से मांगें नहीं मानता है, हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर सुशील कुमार, रंजीत कुमार, विक्की कुमार, मुन्ना राम आदि मौजूद थे.
