पार्टी से युवाओं व महिलाओं को जोड़ें

सतगावां : सांस्कृतिक भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को राजद की बैठक हुई. इस मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गांवों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलायें. युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ें और उन्हें पार्टी के सिद्धांतों से अवगत करायें. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव में एक होकर […]

सतगावां : सांस्कृतिक भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को राजद की बैठक हुई. इस मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गांवों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलायें. युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ें और उन्हें पार्टी के सिद्धांतों से अवगत करायें.
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव में एक होकर पार्टी समर्थकों को जितायें.
उन्होंने कहा कि राजद पारा शिक्षकों के साथ है. उनकी मांगें जायज है. उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी गलत ढंग से हुई है. इसका अधिकार पंचायतों को मिलना चाहिए. हेमंत सरकार के कार्यकाल में राजद ने विरोध कर बालू घाटों की नीलामी को रोकने का काम किया था. उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा से सचेत रहें. यह जनता को बरगलानेवाली पार्टी है. रघुवर सरकार हर मोरचे पर विफल है. आठ माह में विकास का कोई काम नहीं हुआ. मौके पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मेहता, युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, डोमचांच उप प्रमुख आदर्श कुमार पंकज, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, नरेश यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, रंजीत सिंह, सीताराम राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >