मछली पालन बेहतर व्यवसाय : बनर्जी

जयनगर : ग्राम धरेयडीह में डीवीसी की एसआइपी की ओर से सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के तहत गांव के तालाब में पचास किलो मछली का जीरा डाला गया. इसके पालन पोषण के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया. परियोजना प्रमुख एके बनर्जी ने कहा कि मछली पालन एक बेहतर व्यवसाय है. इसमें कम पूंजी से अधिक […]

जयनगर : ग्राम धरेयडीह में डीवीसी की एसआइपी की ओर से सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के तहत गांव के तालाब में पचास किलो मछली का जीरा डाला गया. इसके पालन पोषण के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया.

परियोजना प्रमुख एके बनर्जी ने कहा कि मछली पालन एक बेहतर व्यवसाय है. इसमें कम पूंजी से अधिक मुनाफा प्राप्त कर ग्रामीण अपने को समृद्ध बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी भी एसआइपी के तहत विस्थापित प्रभावित गांवों में विकास के कार्य किये जा रहे हैं. प्लांट ठीक से चलेगा, तो और भी कार्य कराये जायेंगे.

तालाबों में डाली गयी मछली की देख-रेख ग्राम विकास समिति करेगी. मौके पर एसआइपी प्रबंधक रंजन तिर्की, अभियंता असैनिक एसके धारा, उप प्रमुख कांता सोरेन, उपेंद्र कुमार मंडल के अलावा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, सचिव सह उप मुखिया किशोर कुमार चौधरी, प्रकाश साव, जगदीश साव, बाबूचंद साव, जगदीश पासवान, बासुदेव साव, राजू यादव, गुलाब शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >