करेंसी कलेक्शन का नायाब शौक है विकास को

– अरुण ओझा – झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया शहर में शौकीन व जुनून भरे लोगों की कमी नहीं है. अभ्रक नगरी में करेंसी कलेक्टर विकास पाटनी अपने शौक के लिए मशहूर हैं. व्यवसायी विकास के अनुसार उनके पास 500 साल पुराने करेंसी भी हैं. उन्होंने कहा कि उनका कलेक्शन करने का शौक बचपन से है. जब […]

– अरुण ओझा –

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया शहर में शौकीन जुनून भरे लोगों की कमी नहीं है. अभ्रक नगरी में करेंसी कलेक्टर विकास पाटनी अपने शौक के लिए मशहूर हैं. व्यवसायी विकास के अनुसार उनके पास 500 साल पुराने करेंसी भी हैं. उन्होंने कहा कि उनका कलेक्शन करने का शौक बचपन से है.

जब मैं कक्षा तीन में पढ़ता था, उसी वक्त से पैसा संजोने का शौक था. धीरेधीरे समय बीतने के साथ यह शौक जुनून में बदल गया. फिलहाल विकास के पास पुराने 810 भारतीय रियासतों समेत विभिन्न देशों के कुल 525 से अधिक नोट 500 से अधिक सिक्कों का कलेक्शन है.

जार्ज सिक्स का पुराना नोट : इस कलेक्शन में जार्ज सिक्स का पुराना नोट के अलावा सौ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा नोट भी मौजूद है. वहीं 1616 का 786 लिखा हुआ सिक्का इस्ट इंडिया कंपनी का सिक्का है, जिसके दूसरी ओर शिव पार्वती का चित्र बना हुआ है. विकास के कलेक्शन में कई रियासतों के सिक्के हैं.

इसमें मुगलकालीन, अरबी, फारसी सहित विदेशी सिक्के शामिल हैं. इसके अलावा विदेशी सिक्के में मलेशिया, कनाडा, अमेरिका, चीन, नेपाल, थाईलैंड, इजराइल, कुवैत, दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य कई देशों के सिक्के शामिल हैं.

थीम बेस्ड करेंसी का कलेक्शन : नोटों के करंसी का थीम बेस्ड कलेक्शन विकास के पास है, जिसका हर नोट खास है. इनमें यूनिक नंबर जैसे 000001, 123456, 678910, 234567,345678,100000, 999999, 123321 है. एक नंबर के 35 नोट, जैसे 111111, 222222, 333333, 444444, 666666 हैं. वहीं कुछ ऐसे नोट हैं जिनमें 786 अलगअलग पैटर्न में लिखा है. इस कलेक्शन में पांच रुपये का नोट शामिल है, जिस पर चार हिरण बने हैं. एक हजार के यूनिक नंबर के नोट जिसमें 200000 300000 लिखा है. इनके पास दो रुपये की खादी हुंडी, जो पचास पीस की गड्डी है, मौजूद है.

वजन सात से 300 ग्राम : विकास ने कुछ ऐसे स्मारक सिक्कों का कलेक्शन किया है, जो कलकत्ता, मुंबई, हैदराबाद मिंट से खरीदे गये हैं. इनका वजन सात ग्राम से लेकर 300 ग्राम तक है. इसमें दस रुपये का सिक्का, पांच का, पचास, सौ का सिक्का 35 ग्राम से 300 ग्राम तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >