पत्थर से कूच कर व्यक्ति की हत्या

सतगावां : थाना क्षेत्र के मनोरथडीह निवासी 40 वर्षीय दशरथ प्रसाद यादव (पिता राघव महतो) की हत्या बुधवार की रात कर दी गयी. आशंका जतायी जा रही है कि पत्थर से कूच–कूच कर उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने मृतक की पत्नी जयमंती देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया है. दिये गये आवेदन […]

सतगावां : थाना क्षेत्र के मनोरथडीह निवासी 40 वर्षीय दशरथ प्रसाद यादव (पिता राघव महतो) की हत्या बुधवार की रात कर दी गयी. आशंका जतायी जा रही है कि पत्थर से कूचकूच कर उसकी हत्या की गयी है. पुलिस ने मृतक की पत्नी जयमंती देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया है.

दिये गये आवेदन में जयमंती ने बताया है कि उनके पति दशरथ प्रसाद बुधवार को सरसों तेल पिराने के लिए बाजार गये थे. देर शाम तक वे नहीं लौटे. सुबह लोगों ने मनरोथडीह जाने वाले सुनसान रास्ते में उसका शव देखा. इसके बाद थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 75/13 दर्ज किया है. मृतक की पत्नी की मानें तो जमीन विवाद के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी हत्या की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >