झुमरीतिलैया : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ताराटांड़ इस वर्ष 35वां स्थाना दिवस मना रही है. इस बार यहां इंडिया गेट की आकृति का पंडाल बनाया जा रहा है. वहीं साज–सज्जा व फव्वारे की भी व्यवस्था की गयी है, जो बंगाल के कारीगरों के द्वारा किया गया है. झांकी वर्धमान से मंगायी गयी है.
श्रद्धालुओं को रात में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पूजा स्थल पर पहुंचने वाले हर रास्ते को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है. शुक्रवार को एसपी हेमंत टोप्पो पूजा पंडाल का उदघाटन करेंगे. पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मुरलीधर साव, सचिव उदय सिंह, सह सचिव अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद आर्य, नवीन तरवे, संरक्षक अजय प्रसाद वर्मा, गणोश स्वर्णकार आदि लगे हैं.
