डीवीसी ने आरआर पॉलिसी लागू करने की प्रक्रिया शुरू की

जयनगर : झारखंड पुनर्स्थापन व पुनर्वास नीति 2008 के तहत जिला प्रशासन द्वारा चिह्न्ति बांङोडीह पावर प्लांट के विस्थापित परिवारों को आरआर पॉलिसी के तहत लाभ देने की प्रक्रिया डीवीसी प्रबंधन ने शुरू कर दी है. इसके तहत विस्थापित गांवों में 28 जुलाई से 11 अगस्त तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया […]

जयनगर : झारखंड पुनर्स्थापन व पुनर्वास नीति 2008 के तहत जिला प्रशासन द्वारा चिह्न्ति बांङोडीह पावर प्लांट के विस्थापित परिवारों को आरआर पॉलिसी के तहत लाभ देने की प्रक्रिया डीवीसी प्रबंधन ने शुरू कर दी है. इसके तहत विस्थापित गांवों में 28 जुलाई से 11 अगस्त तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया है.
28 जुलाई को 11 बजे से चार बजे तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरकीपहरी, 30 जुलाई को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा, पांच अगस्त को नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सिंगारडीह तथा 11 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय खेडोबर में शिविर लगाया जायेगा. इस संबंध में केटीपीएस के उप महाप्रबंधक मोहन झा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चिह्न्ति परिवारों को आरआर पॉलिसी का लाभ दिया जायेगा.
शिविर में विस्थापित प्रभावित परिवार के लोगों को जमीन से संबंधित कागजात की छाया प्रति, जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र), वंशावली की छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, नॉमिनी का पहचान पत्र व एक पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन भुगतान की रसीद की प्रति व बंध पत्र के साथ उपस्थित होना है.
झुमरीतिलैया : सेक्रेड हर्ट स्कूल में शनिवार को चतुर्थ जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त कौशल किशोर ठाकुर ने कहा कि जूडो आत्मरक्षा में सबसे कारगर है. इसे सीख कर लड़कियां खुद को ज्यादा सुरक्षित व सबल बना सकती हैं.
विशिष्ट अतिथि सेक्रेड हर्ट के प्राचार्य शैलेश कुमार ने कहा कि जूडो आत्मरक्षा का कवच है. इसे सभी को सीखने का प्रयास करना चाहिए.
विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद ही होता है कि बच्चों में आत्मरक्षा की कला आये. चैंपियनशिप में जिले के कई विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए. इससे पहले विद्यालय की अनुषा, काजल, हर्षिता, सलोनी, ऋचा, सोनम, दिप्ती व दीक्षा ने स्वागत गान पेश किया. निर्णायक के रूप में सेंसई प्रिंस मिश्र, लक्ष्मी सिंह, सुनील कुमार व उज्ज्वल सिंह थे.
मौके पर झारखंड बॉलीबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पांडेय, किड्स की प्रभारी सीमा जैन, विनोद सिंह, शालू अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा, दीपक सर्राफ, सुबोध झा, कविता झा, रजनी बाला, अनुप्रिया एकता, जेपी सिंह, संजय तिवारी, अजय सिंह, उदय कुमार, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के निदेशक तौफिक हुसैन, संजय सिन्हा, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, दीपक सर्राफ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >