जयनगर : प्रखंड के ग्राम मकतपुर निवासी अधिवक्ता लक्ष्मण चौधरी व शिक्षिका देवंती देवी के पुत्र सूरज कुमार ने आइआइटी परीक्षा में ओबीसी कोटा में 2334वां रैंक प्राप्त किया है. उसका नामांकन आइआइटी खड़गपुर में हुआ है. फिलहाल सूरज खड़गपुर में आगे की पढ़ाई कर रहा है.
सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया. सूरज ने दसवीं की परीक्षा डीएवी झुमरीतिलैया से पास की. 98.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था. 12वीं में उसे 95 प्रतिशत अंक मिले थे. उसने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है. सूरज की सफलता पर बाबूलाल चौधरी, किरण कुमारी, अनुराधा कुमारी, ज्योति व प्रियंका ने उसे बधाई दी है.
