कोर्ट में उपस्थित हुए राजकुमार यादव

कोडरमा बाजार : वर्ष 2010 के एक पुराने मामले में राजधनवार के भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह व अन्य लोग न्यायालय में उपस्थित हुए. बताया जाता है कि समाहरणालय कोडरमा में ढिबरा के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सीजेएम रामजीत यादव की अदालत […]

कोडरमा बाजार : वर्ष 2010 के एक पुराने मामले में राजधनवार के भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह व अन्य लोग न्यायालय में उपस्थित हुए.

बताया जाता है कि समाहरणालय कोडरमा में ढिबरा के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सीजेएम रामजीत यादव की अदालत में चार्ज शीट दाखिल कर दी है. इसके बाद इस मामले में आरोपी विधायक व अन्य अदालत में उपस्थित हुए. हालांकि इस केस में सभी जमानत पर हैं.

शुक्रवार को अदालत में राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक विनोद सिंह के साथ ही जिप सदस्य रामधन यादव, वासुदेव यादव, पवन मेहता, विजय यादव, अजय पांडेय, बसंत मेहता, प्रेम प्रकाश नागेश्वर प्रसाद, ईश्वरी राणा, लक्ष्मण मंडल, संदीप कुमार आदि उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >