शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन आज

कोडरमा : कोडरमा विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में 24 जुलाई की शाम चार बजे झुमरीतिलैया स्थित झंडा चौक पर झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता शंकर यादव व युवा […]

कोडरमा : कोडरमा विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में 24 जुलाई की शाम चार बजे झुमरीतिलैया स्थित झंडा चौक पर झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता शंकर यादव व युवा कांग्रेस के महासचिव नवनीत ओझा भाग लेंगे.

यह जानकारी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने दी. श्री पासवान ने बताया कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देना गलत है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री के पीएस पर भ्रष्टाचार का आरोप है. इसी को लेकर पुतला फूंका जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >