कोडरमा : श्री राणी सती भक्त समिति की बैठक मंगलवार की रात श्री अग्रसेन भवन झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की़ संचालन सचिव गोपी कृष्ण अग्रवाल ने किया.
बैठक में 10 सितंबर से 13 सितंबर तक श्री राणी सती जी का भादो महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 10 सितंबर को शोभायात्र निकाली जायेगी.
11 को श्री राणी सती मंदिर असनाबाद में मंगल पाठ व 12 को अखंड ज्योति के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम होगा. अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत व छप्पन भोग का कार्यक्रम भी होगा. मुख्य समारोह 13 सितंबर को होगा. कार्यक्रम का संयोजक अशोक पिलानिया को बनाया गया है. समिति की अगली बैठक 28 जुलाई को होगी.
बैठक में प्रदीप कंदोई, राधेश्याम मोदी, अरविंद चौधरी, आशीष केडिया, गोपाल चौधरी, सुभाष मोदी, विपुल चौधरी, मुकेश सुरेखा, राकेश सुरेखा, राकेश सुरेखा, विपुल पिलानिया, कुमार पुजारा, अजय अग्रवाल, आयुष पोद्दार, सुजीत परशुराम पुरिया आदि मौजूद थे.
