ईद पर चहुंओर दिखा उल्लास, लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी

झुमरीतिलैया : मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद शनिवार को जिले में शांति व सौहाद्र्र के साथ मनाया गया. ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं नमाज अदा करने के दौरान मुल्क के अमन व चैन की दुआ की गयी. नगर के अय्याज […]

झुमरीतिलैया : मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद शनिवार को जिले में शांति व सौहाद्र्र के साथ मनाया गया. ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं नमाज अदा करने के दौरान मुल्क के अमन व चैन की दुआ की गयी. नगर के अय्याज नगर भादेडीह, गुमो, झलपो, मोरियावां, असनाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गयी. भादेडीह में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अनवारूल हक, पार्षद समीम आलम उर्फ लड्ड, चुन्नू मंसूरी, मो. गालिब, मतीन कुरैशी सहित सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज अता की. ईद को लेकर हर ओर उत्साह दिखा. बड़े-बुजुर्गो के साथ ही बच्चे भी नये कपड़े में मसजिद पहुंचे व गले मिल एक-दूसरे को बधाई दी.
कोडरमा बाजार : नगर पंचायत स्थित जलवाबाद ईदगाह में हाफिज निसार अहमद के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा करते हुए देश के अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी गयी. इसके अलावा आस-पास के क्षेत्रों में बिलाल मसजिद, दरजी चक मसजिद, पांडेयडीह मसजिद, छतरबर मसजिद सहित विभिन्न मसजिद में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मो शब्बन, साजिद हुसैन लल्लू, मो इदरिश, परवेज आलम, डॉ आई अहमद खान, निसार आलम, राजू खान, मो मिस्टर, गुड्डू शकील अहमद, तौफिक आलम, पार्षद मो अली, जाहिद हुसैन, मो जहीर आलम, इम्तियाज अलाम, मो शब्बीर आलम, तनवीर आलम, माहताफ आलम विभिन्न मसजिदों में मौजूद थे. इस दौरान मसजिदों के बाहर मेला सा दृश्य दिखा. इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी व उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने क्षेत्र के लोगों को ईद की बधाई दी है.
जयनगर. प्रखंड के कटहाडीह, जयनगर, गोपालडीह, सांथ, पिपचो, तरवन, पातीशालय, रघुनियाडीह, टुडमी, बेको, कटिया, मतौनी, गरचांच, तमाय, करियावां सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मसजिदों में ईद की नमाज अदा करते हुए मुल्क के अमन व चैन की दुआ की गयी.
ईद के शांति पूर्ण समापन पर विधायक प्रो जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, बीडीओ रुद्र प्रताप, जिप सदस्य बासुदेव यादव, रेखा देवी, प्रमुख संगीता देवी, सीओ बालेश्वर राम, उप प्रमुख अनिता देवी, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, मुखिया सुरेंद्र प्र. यादव, अंजु देवी, शबाना खातून, श्याम सुंदर यादव, उषा देवी, मो. सत्तार, पंसस अजरुन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मो इसलाम, प्रखंड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव, झामुमो अध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय, समीम आलम उर्फ बुलबुल, शहजाद खान, युवा नेता दामोदर यादव, उमेश यादव, अरुण कुमार यादव आदि ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी.
डोमचांच. प्रखंड के बगडो, खरकार, मसमोहना, बगरीडीह, सपही, जामताड़ा, ढोढाकोला, सिमसिहरिया आदि जगहों पर ईद का त्योहार शांति व उल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न मसजिदों में ईद की नमाज अदा की गयी.
जिप सदस्य रामधन यादव, भाजपा नेता महेंद्र प्र वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह परिमल, कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, शांति मिशन के संस्थापक अशोक सिंह, बगरीडीह के मुखिया शकील अहमद, कलीम अंसारी, महबूब अंसारी, मो इजहार, मो साहिद, युनूस अंसारी, बगडो के मुखिया राजेंद्र यादव, बीडीओ नारायण राम, सीओ रिंकू कुमार, थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार ने ईद के शांति पूर्ण समापन पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है.
सतगावां. प्रखंड के बासोडीह बाजार, शिवपुर, दौनेया, माधोपुर, बजनिया, ढेबोडीह आदि जगहों पर मसजिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व थाना प्रभारी संतोष कुमार ने शांति पूर्ण समापन पर लोगों को बधाई दी है.
मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में शनिवार को ईद का त्योहार शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया. इस दौरान देवीपुर में ईद मिलादुन्नब्बी का आयोजन किया गया.
मौके पर उपस्थित सीओ संदीप कुमार मधेसिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा मरकच्चो, शाहगंज, मडुआटांड़, नादकरी, तेलियामारन, दरदाही, महुगाय, पुरनानगर, मंझलानगर, विंडोमोह, ताराटांड़ सहित विभिन्न मसजिदों में ईद की चहल-पहल रही. मरकच्चो थाना प्रभारी दीपक कुमार व नवलशाही थाना प्रभारी नरेश कुमार ने ईद के शांति पूर्ण समापन पर क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया है.
चंदवारा. पश्चिमी पंचायत के मुखिया मुसर्रत खान ने पंचायत भवन में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. मौके पर लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर पंसस द्वारिका राणा, बबुनी यादव, इंद्रदेव ठाकुर, बबुनी राम, प्रेमचंद राम, त्रिवेणी पांडेय, शालीग्राम पांडेय, वार्ड सदस्य बसंती देवी, राजेंद्र पंडित आदि मौजूद थे.
इधर, पूर्वी पंचायत की मुखिया शबनम खातून के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में विधायक मनोज कुमार यादव भी शामिल हुए. मौके पर मुखिया पति मो. नसीम, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, वीरेंद्र यादव, बंटी मोदी, सुरेश यादव, प्रकाश यादव, दशरथ पांडेय, रामेश्वर यादव, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >