झुमरीतिलैया : क्लोरोफिल स्कूल में मंगलवार को दशहरा मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन इनरव्हील की अध्यक्ष ज्योति पुजारा ने किया. उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के आयोजन से बच्चे जागरूक होते हैं.
मेले में तरह–तरह के स्टॉल लगाये गये थे. एक ओर बच्चों के खिलौने, तो दूसरी ओर अध्ययन–अध्यापन से जुड़ी वस्तुओं के स्टॉल लगाये गये. स्टॉल पर पेंसिल, क्राफ्ट, रंगीन टेप, खाने पीने के सामान उपलब्ध थे. बच्चों को खूब मेले का आनंद उठाया. इनरव्हील की सदस्यों द्वारा लगाये गये कट आउट हाथी के पूछ को महावत की मूंछ में आंखों में पट्टी बांध कर लगाना था.
महिलाओं ने इसका लुत्फ उठाया. वहीं स्कूल के निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पहली बार प्रयोगात्मक तौर पर तीन साल पूर्व किया गया था. बच्चों की मांग पर लगातार किया जा रहा है. इस मौके पर इनरव्हील की सरिता विजय, पिंकी खेतान, कोमल अग्रवाल उपस्थित थी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक पंकज सहाय, शिक्षिका सीमा जैन, अर्चना ज्वाला, प्रीति, मौसमी चटर्जी, नौसाबा परवीन, रीनू, प्रांजली, मीनू, शिवानी, सोमा, शालिनी, नाजनीन खातून, रानू आदि ने सहयोग किया.
