बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें : एसडीपीओ

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना में एसडीपीओ श्रवण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सिर्फ अफवाह फैलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि पेंथर व अफसर को निर्देश दिया गया है कि वे वर्दी पहन कर […]

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना में एसडीपीओ श्रवण कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सिर्फ अफवाह फैलायी जा रही है.

उन्होंने बताया कि पेंथर अफसर को निर्देश दिया गया है कि वे वर्दी पहन कर सभी गलियों में नजर रखें. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो चार बच्चे गुम हुए हैं, वे खुद घर से निकले हुए हैं. उनमें से एक बच्चे के पास 10600 रुपये और मोबाइल है. मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है, मगर स्विच ऑफ होने से लोकेशन का पता नहीं चल रहा है. लगातार प्रयास किया जा रहा है. मौके पर बीडीओ नूतन कुमारी थाना हरेंद्र तिवारी मौजूद थे.

�ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >