105 प्रधानाध्यापक की वेतन निकासी पर रोक

कोडरमा बाजार : जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की. बैठक में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में नौ तथा 2011-12 में 96 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने राशि आवंटित होने के बावजूद अब तक स्कूल भवन का निर्माण पूरा नहीं किया है. डीएसइ श्री सिन्हा ने […]

कोडरमा बाजार : जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की. बैठक में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में नौ तथा 2011-12 में 96 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने राशि आवंटित होने के बावजूद अब तक स्कूल भवन का निर्माण पूरा नहीं किया है.

डीएसइ श्री सिन्हा ने इस पर नाराजगी जताते हुए भवन निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में जिले के 105 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है.

डीएसइ ने सभी प्रखंड के बीइइओ को निर्देश दिया है कि अपनेअपने प्रखंड के मुखिया से यह प्रस्ताव लें कि किनकिन जगहों पर नया विद्यालय बनाना है. उन्होंने कहा कि एक किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय दो किलोमीटर की दूरी पर मध्य विद्यालय बनाने की जहां जरूरत है,उसके लिए प्रस्ताव 10 अक्तूबर तक मुखिया से लेकर जिला कार्यालय में समर्पित करें.

पूर्व में स्कूलों को दिये विज्ञान कीट, लाइब्रेरी पुस्तक आदि का उपयोग छात्रों के हित में हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मध्याह्न् भोजन बाधित होने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एडीपीओ नलिनी रंजन, बीइइओ शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार, आशुतोष मिश्र, कुमार राज, डीपीओ प्रभु देव यादव, आशीष भारती विजय वर्णवाल, राधा सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >