योजनाओं में फैला है भ्रष्टाचार

कोडरमा बाजार : भाकपा लोकल कमेटी, कोडरमा की बैठक मंगलवार को बरसोतियाबर सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता धानेश्वर शर्मा ने की. समीक्षात्मक प्रतिवेदन अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने प्रस्तुत किया. जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि जिले में आरइओ तथा पीएमजीएसवाइ व राज्य संपोषित योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है. एक तरफ सड़क बनती […]

कोडरमा बाजार : भाकपा लोकल कमेटी, कोडरमा की बैठक मंगलवार को बरसोतियाबर सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता धानेश्वर शर्मा ने की. समीक्षात्मक प्रतिवेदन अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने प्रस्तुत किया.

जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि जिले में आरइओ तथा पीएमजीएसवाइ राज्य संपोषित योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है. एक तरफ सड़क बनती है और दूसरी तरफ उखड़ने लगती है. स्कूलों में मध्याह्न् भोजन बंद है. कई रसोइया का मानदेय बंद है. मगर इस ओर जिला शिक्षा अधीक्षक का ध्यान नहीं है.

चंदवारा अंचल मंत्री सौदागर सिंह ने कहा कि बीआरजीएफ की योजनाओं में भी लूट मची है. बैठक को कामेश्वर राणा, प्रदीप रजक, तिलक दास, केदार सिंह, राजकिशोर सहाय, किशुन दास रफीक अंसारी ने भी संबोधित किया. निर्णय लिया गया कि तीन अक्तूबर को जयनगर थाना घेराव को कोडरमा लोकल कमेटी समर्थन देगी. सात अक्तूबर को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के बाहर धरना दिया जायेगा.

वहीं, 30 सितंबर को जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा सेविका चयन में हेराफेरी के खिलाफ जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. मौके पर महेंद्र ठठेरा, जानकी देवी, नारायण रजक, मनोहर राणा, सरयू दास, किशुन दास, शुकर दास, लक्ष्मण रजक, बलवा देवी रेखा देवी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >