ग्रीन फील्ड स्कूल को मिला प्रथम स्थान

जिलास्तरीय समूह गान प्रतियोगिता झुमरीतिलैया : भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड स्कूल चाराडीह ने बाजी मारते हुए हिंदी और संस्कृत दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि समूह गान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में आयोजित की गयी थी. हिंदी में […]

जिलास्तरीय समूह गान प्रतियोगिता

झुमरीतिलैया : भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड स्कूल चाराडीह ने बाजी मारते हुए हिंदी और संस्कृत दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि समूह गान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में आयोजित की गयी थी.

हिंदी में प्रथम जीएफ पब्लिक स्कूल चाराडीह, द्वितीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान सीडी गर्ल्‍स हाई स्कूल झुमरीतिलैया ने प्राप्त किया. वही संस्कृत में जीएफ पब्लिक स्कूल चाराडीह, द्वितीय शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड तीसरा स्थान सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरीतिलैया को मिला. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति से ओत प्रोत गीतो से पूरा परिसर गुंजयमान होता रहा. विजेता टीम छह अक्तूबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के संरक्षक सुरेश जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों में सभ्यता के साथ साथ भारतीय संस्कृति की जानकारी देना है. विजेताओं को जिप उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव ने मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता पन्नलाल जोशी ने किया. इस मौके पर मधुसूदन दारूका, महेश दारूका, रामरतन महर्षि, डॉ नरेश पंडित, प्रो बीरेंद्र सिंह, डॉ आरके दीपक, सरयू चंद शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >