पीट पीट कर हत्या

डोमचांच : थाना क्षेत्र के सिजुवा गांव में पीट–पीट कर एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रीतलाल यादव ने डोमचांच थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि बालेश्वर उर्फ बाली यादव घर से खेत पर जाने के लिए कहकर निकला था. लेम्बोईयां टोला निवासी कारू सिंह की […]

डोमचांच : थाना क्षेत्र के सिजुवा गांव में पीटपीट कर एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रीतलाल यादव ने डोमचांच थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि बालेश्वर उर्फ बाली यादव घर से खेत पर जाने के लिए कहकर निकला था.

लेम्बोईयां टोला निवासी कारू सिंह की मां ने उसके घर में आकर सूचना दी कि बाली का शव खेत में पड़ा है. परिजन जब उक्त स्थल पर पहुंचे, तो बाली को मृत पाया. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. रीतलाल ने इस संबंध में कारू सिंह पिता स्व. दीपन सिंह लेम्बोईयां टोला उसके बहनोई गुल्ली सिंह पर बाली की पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >