मरकच्चो : थाना क्षेत्र के बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह में एक किराये के घर में बिहार की रहनेवाली चंद्रकला गुप्ता (पति हेमराज गुप्ता) के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे छह अज्ञात चोर घर में घुस आये व सोने चांदी के जेवर समेत नकदी की चोरी कर ली. जब वह जगी तो चोरों ने उसे डंडे से मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बरियाडीह स्थित पुलिस पिकेट और मरकच्चो थाने को सूचना नहीं दी.
मंगलवार को जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी एमएन तिवारी, अवर निरीक्षक बालेश्वर दुबे घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने बुला कर घटना की जानकारी ली और मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
