टाटीझरिया : टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग जतराही टांड़ अरधवा नदी के पास एक अज्ञात शव मिला है. टाटीझरिया थाना प्रभारी मुनिंदर राय ने शव को कब्जे में कर हजारीबाग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की किसी दूसरे जगह हत्या की गयी है और यहां लाकर शव को फेंक दिया गया है. मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है. रंग गोरा, कद लंबा है.
