चरही : विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा भुसरी के ग्रामीणों ने 29 अगस्त की देर शाम ओवर लोड कोयला लदे ट्रकों को रोका. विस्थापितों का कहना है कि सीसीएल प्रबंधन व एचएसपीएल कंपनी को कई बार लिखित आवेदन देने के बाद भी उक्त कोलियरी से ओवर लोड ट्रक लगातार निकल रही है.
जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. जब तक तापिन साउथ परियोजना से ओवर लोडिंग बंद नहीं होगी हम विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोरचा का आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर विस्थापित मोरचा के अध्यक्ष राम किशोर मुमरू, सचिव मनू टुडू, संजय मुमरू, बुधु मांझी, गणोश मांझी, निरमल मांझी आदि उपस्थित थे.
