छात्रा ने की आत्महत्या

कोडरमा बाजार : फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी भोला चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी (17) ने बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली. पूजा जेजे कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. पिता भोला चौधरी वन विभाग में हैं. उन्होंने बताया, उनकी पुत्री की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी. अंदर से ताला लगा कर वह अपने कमरे में बंद […]

कोडरमा बाजार : फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी भोला चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी (17) ने बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली. पूजा जेजे कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. पिता भोला चौधरी वन विभाग में हैं. उन्होंने बताया, उनकी पुत्री की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी.

अंदर से ताला लगा कर वह अपने कमरे में बंद हो गयी और उसने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. चिल्लाने की आवाज सुन कर कुछ लोग शीट तोड़ कर अंदर घुसे. तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >