मंदिरों में रही जन्माष्टमी की धूम, कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
झुमरीतिलैया : जिले भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनायी गयी. नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा. शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा–अर्चना की गयी.
कई मंदिरों में झूलन लगाया गया. वहीं, कई मंदिरों में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. संकट मोचन मंदिर, अड्डी बंगला रोड स्थित हनुमान मंदिर व खुदरापट्टी स्थित मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाया गया.
सजाया गया दरबार: सीएच स्कूल रोड स्थित मोदी धर्मशाला में ओम संकीर्तन मंडल का 19वां वार्षिकोत्सव सह कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. सुबह में पूजा–अर्चना पंडित ज्योतिष पांडेय ने करायी. यजमान के रूप में पवन पिलानिया व विमल पिलानिया थी. कार्यक्रम का उदघाटन व्यवसायी राजेंद्र मोदी व जिप उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव ने किया.
डॉ नीरा यादव व राजेंद्र मोदी ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामानएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. भजन कार्यक्रम की शुरुआत सुधांशु पांडेय व करुणा नारायण ने गणोश वंदना व सरस्वती वंदना से की. मौके पर भगवान का दरबार सजाया गया था. ममता चौधरी द्वारा गाये भजन कान्हा मेरी सुन ले पुकार पर श्रोता झूम उठे. कार्यक्रम में काली मंदिर महिला मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल आदि कई भजन मंडलियों ने भाग लिया. संचालन विजय पांडेय ने किया.
कार्यक्रम में उत्सव प्रमुख के रूप में डॉ बीएनपी वर्णवाल के अलावा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ मिश्र, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार बेलू, पार्षद नीरज कर्ण, महिला मंडल अध्यक्ष सरीता सिन्हा, सचिव गीता पांडेय, आशुतोष भदानी, सुनील दास, राजेश मिश्र, नंदलाल वर्णवाल, अनिल मोदी, विनोद, अमिताभ चौधरी, सरिता पिलानिया, सुनैना वर्णवाल, नेहा आदि मौजूद थे.
चमत्कारी बाबा मंदिर में भी मना जन्मोत्सव: विद्यापुरी स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूजा–अर्चना के बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ. भजन कार्यक्रम का उदघाटन काली मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष सरोजनी सिंह व जसवीर कालरा ने किया.
कार्यक्रम में धर्मशीला मिश्र, रीना सिंह, मंजू देवी, राकेश सिंह ने कई भजन प्रस्तुत किये. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू देवी, सुनीता देवी, संजू झा, दीपक वर्मा, कन्हैया, शिखर, प्रभावती देवी, राम प्यारी देवी, रुबिता सिन्हा आदि की मुख्य भूमिका रही.
आकर्षक झांकी की प्रस्तुति ने मोहा मन: कोडरमात्नआदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य पुनीत यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण की बाल रूप सज्जा की झांकी से शुरू हुई.
कपीश समूह ने छोटे–छोटे मइया, छोटे–छोटे बाल एवं माखन चोरी की झांकी व पल्लवी सिंह ने भोर भयो पनघट पे, मैया यशोदा एवं प्रतिमा समूह ने राधा रानी की झांकी की प्रस्तुति से मन मोह लिया. संचालन महेंद्र कुमार राणा ने किया. इस अवसर पर उप प्राचार्य अर्जुन चंद्र यादव, मुकेश राणा, रवींद्र कुमार रवि, गोपाल कुमार यादव, महेंद्र कुमार पांडेय, नरेश सिंह, सुखदेव राणा, मनोहर पांडेय, अशोक पासवान, पप्पू कुमार, रंजीत यादव, सविता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे.
अखंड कीर्तन का आयोजन: फुलवरिया त्नश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डोमचांच प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत में पूजा समिति, धरगांव राजनगर द्वारा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. अखंड कीर्तन गुरुवार दिन के बारह बजे तक चलेगा. अखंड सह कीर्तन को सफल बनाने में पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं.
श्रद्धालुओं की सेवा में शंभुशरण मेहता, प्रकाश मेहता, भागवत पांडेय, भरत पांडेय, अरविंद, लालजीत सिंह, विजय सिंह, किशोर सिंह, अर्जुन, बहादुर, रामदेव ठाकुर, रामेश्वर मिस्त्री, नारायण पांडेय, अभय वरदान, लक्ष्मण मेहता आदि लगे हुए हैं.
मरकच्चो में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी: मरकच्चोत्नप्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. ब्रह्मटोली स्थित राधाकृष्ण मंदिर के अलावा कोटवार मोहल्ला, लाल नगर, नावाडीह, जामू, दसारो, बरवाडीह, बिचरिया, नवलशाही, बच्छेडीह, कुसमई आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा–अर्चना की.
