मरकच्चो : समकालीन अभियान के तहत छापामारी कर मरकच्चो पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में धनवार थाना क्षेत्र के घोसके गांव निवासी सुरेश कुमार यादव, मरकच्चो थाना के पांडेयडीह निवासी द्वारिका यादव व मो कयुम निवासी भोजपुर को धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
थाना प्रभारी एमएन तिवारी ने बताया कि उक्त आरोपियों पर विभिन्न मामलों को लेकर अलग–अलग प्राथमिकी दर्ज है.
