प्रधानाध्यापक के घर चोरी

हजारीबाग : नूरा मुहल्ला में किराये के मकान में रह रहे प्रधानाध्यापक जगदीश राम के घर शुक्रवार के दोपहर चोरी हो गयी. जगदीश राम चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित गाडीलौंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक है. इनकी पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर के पास गयी थी. घर पर प्रधानाध्यापक की साली थी. दोपहर में […]

हजारीबाग : नूरा मुहल्ला में किराये के मकान में रह रहे प्रधानाध्यापक जगदीश राम के घर शुक्रवार के दोपहर चोरी हो गयी. जगदीश राम चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित गाडीलौंग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक है. इनकी पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर के पास गयी थी. घर पर प्रधानाध्यापक की साली थी.

दोपहर में वह बाथरूम में नहाने गयी इसी बीच प्रधानाध्यापक का छह वर्षीय पुत्र स्कूल से घर पहुंचा. प्रधानाध्यापक की साली ने बताया कि उसी समय एक अज्ञात लड़का आया. उसने प्रधानाध्यापक के पुत्र को 10 रुपये देकर बिस्कुट लाने दुकान भेजा. जब तक वह बिस्कुट लेकर आया तब तक अलमीरा में रखे बैग की उस लड़के ने चोरी कर ली. बैग में पायल, कंगन, बैंक का पासबुक, सर्टिफिकेट अन्य सामान था.

प्रधानाध्यापक की साली जब बाथरूम से निकली तो देखा कि अलमीरा खुला हुआ है. वहां से बैग गायब है. घर के बाहर इधरउधर देखने लगी तो सर्टिफिकेट फेंका पाया. इस संबंध में प्रधानाध्यापक के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >