डोमचांच: प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह से सोमवार को 32 युवाओं की टोली डाक बम की तरह दौड़ते हुए बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुई. युवाओं ने दमनिया नदी पहुंचकर विधि-विधान के साथ जल संकल्प किया और कलश में जल लेकर बाबा धाम देवघर की ओर चल पड़े.
यात्रा के दौरान युवाओं में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा के कारण वे इस कठिन यात्रा को पूरा करने का संकल्प लेकर निकले हैं.
इस यात्रा में सत्यम कुमार, सोनू कुमार, सत्यनारायण कुमार, टार्जन कुमार, सूरज कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, आर्यन कुमार, देवराज कुमार, सनोज कुमार, लकी कुमार, सूरज कुमार, विवेक कुमार, लक्ष्मण कुमार, विष्णु कुमार, आकाश कुमार, सुभाष कुमार, रुद्रा कुमार, चंदन कुमार, संजीत कुमार, कृष्णा कुमार, सूरज कुमार, शिवम कुमार, विक्रम कुमार, आदर्श कुमार, राम कुमार, आयुष कुमार, रोहित कुमार, बलवीर कुमार, बबलू कुमार, सुभाष कुमार, अनूप कुमार आदि शामिल हैं.
