छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

28कोडपी8. सफाई करते जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राएं.झुमरीतिलैया. जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो की जूनियर गर्ल्स हाउस की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चला कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर छात्राओं ने कहा कि विद्यालय परिसर स्वच्छ रहने से स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई होगी, तभी हम लोग देश […]

28कोडपी8. सफाई करते जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राएं.झुमरीतिलैया. जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो की जूनियर गर्ल्स हाउस की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चला कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर छात्राओं ने कहा कि विद्यालय परिसर स्वच्छ रहने से स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई होगी, तभी हम लोग देश के लिए कुछ कर सकेंगे. वातावरण स्वच्छ रहने से मन स्वच्छ रहता है और मन स्वच्छ रहने से मन में ईश्वर का वास होता है. अभियान में गायत्री, रोशनी, पूजा, रिदिमा, प्रेरणा, रूपा, अंजलि, मिशा, बंटी, सोनी, सुधा, अंजलि, स्टेफी, अनु, शिवानी आदि शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >