पत्नी की हत्या कर शव को फेंकने के आरोपी ने किया सरेंडर

कोडरमा पुलिस का दावा, बढ़ते दबाव की वजह से आरोपी ने किया सरेंडर

: कोडरमा पुलिस का दावा, बढ़ते दबाव की वजह से आरोपी ने किया सरेंडर कोडरमा. पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति ने गिरिडीह जिला के पचंबा थाना में शनिवार को सरेंडर कर दिया. आरोपी पवन कुमार (पिता सुरेश सोनार), गादी थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह का रहने वाला है. कोडरमा पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते दबाव की वजह से उसने सरेंडर किया है. समर्पण के बाद उसे तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित तिलैया बस्ती साईं फैक्ट्री के पीछे गत दिनों किराये के मकान में पवन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसका शव प्लास्टिक में भरकर सतपुलिया के पास फेंक दिया था. इस मामले में वह फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार, गत दिन पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने की बात सामने आयी थी. हत्या की सूचना खुद पति ने ससुराल वालों को फोन कर दी थी. इस सूचना के बाद परिजनों ने तिलैया पुलिस से संपर्क साधा था. हालांकि, शुरुआती दो दिन महिला का शव बरामद नहीं हो सका था, जबकि हत्या का आरोपी पति फरार था. पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी, उसी दौरान गुमो सतपुलिया के पास एक महिला का शव प्लास्टिक में बांध कर फेंका हुआ बरामद हुआ. बाद में परिजनों ने शव की पहचान मृतका प्रीति कुमार निवासी राजधनवार गिरिडीह के रूप में की थी. महिला का शव बरामद होने के बाद मामले में मृतका की मां के आवेदन पर दर्ज केस के बाद पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था. टीम लगातार छापामारी कर रही थी. इस बीच आरोपी पवन ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >