होल्डिंग टैक्स घटाये जाने पर झामुमो ने सरकार को बधाई दी

जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने जनहित में उठाये गये इस कदम के लिए जनता की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है.

कोडरमा. झामुमो जिला समिति द्वारा झुमरी तिलैया नगर पर्षद, कोडरमा नगर पंचायत तथा डोमचांच नगर पंचायत के शहर वासियों के होल्डिंग टैक्स में सरकार द्वारा की गयी कमी का झामुमो स्वागत करता है. यह बात झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने कही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने कोडरमा जिला नगर पंचायत तथा नगर परिषद की जनता की चिर परिचित मांग को पूरा कर दिया है. इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा शहरी विकास मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू बधाई के पात्र हैं. जिन्होंने जिला समिति की मांग को गंभीरता से लिया तथा उस पर तत्काल पहल करते हुए कोडरमा जिला की जनता को राहत देने का काम किया है. जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने जनहित में उठाये गये इस कदम के लिए जनता की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >