कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेक्रेड हर्ट व मेरेडियन एकेडमी के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर सेक्रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये. इसमें मोहित ने 33 व दिलशाद ने 21 रन का योगदान दिया. मेरेडियन की ओर से पिंटू ने पांच व अभिजित ने चार विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी मेरेडियन एकेडमी की टीम ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया. इसमें सुधीर ने नाबाद 48 व सागर ने नाबाद 26 रन बनाए. सेक्रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप व खुर्शीद ने दो-दो विकेट लिए. अंपायर की भूमिका जय पांडेय, पवन सिंह व स्कोरर की रंजीत कुमार व धर्मेंद्र सिंह ने निभायी.
मेरेडियन ने सेक्रेड हर्ट को हराया
कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सेक्रेड हर्ट व मेरेडियन एकेडमी के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर सेक्रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये. इसमें मोहित ने 33 व दिलशाद ने 21 रन […]
