कोडरमा. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने कोडरमा स्टेशन पर बाल सहायता बूथ स्थापित करने की अनुशंसा धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के पास भेजी है. मंडल रेल प्रबंधक के नाम अनुशंसा पत्र कोडरमा स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया है. गत दिनों कमेटी की हुई एक बैठक में जिले में बाल तस्करी के मामले में संज्ञान लेते हुए इसे अति गंभीर बताया गया है. बैठक में बाल तस्करी की रोकथाम के लिए संसाधन जुटाने को लेकर संबंधित विभागों से सहयोग लेने का प्रस्ताव भी लिया गया है. इसके तहत रेलवे स्टेशन पर बाल सहायता बूथ की स्थापना के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है. बैठक में मौजूद कमेटी की अध्यक्ष ममता सिंह, सदस्य राजकुमार सिन्हा, मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह आदि ने बताया कि बाल तस्करी के मामले में कोडरमा जिला अति संवेदनशील है. अनुशंसा पत्र में लिखा है कि इस धंधे में शामिल तत्व बाल तस्करी में रेल का अधिकतम उपयोग करते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व में ही कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर बाल सहायता बूथ की स्थापना भी की है. आइजी ट्रैफिकिंग ने भी कोडरमा जिले को बाल तस्करी के रूप में चिह्नित किया है. बाल तस्करी पर एक रिपोर्ट भी आयी है, जिसे ट्रैफिकिंग के पास प्रेषित की है. कमेटी के सदस्य श्री सिन्हा ने बताया कि गत दिनों डंडाडीह, जयनगर में बाल तस्करी के मामले सामने आये हैं.
स्टेशन पर बाल सहायता बूथ के लिए भेजा अनुशंसा पत्र
कोडरमा. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने कोडरमा स्टेशन पर बाल सहायता बूथ स्थापित करने की अनुशंसा धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के पास भेजी है. मंडल रेल प्रबंधक के नाम अनुशंसा पत्र कोडरमा स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया है. गत दिनों कमेटी की हुई एक बैठक में जिले में बाल तस्करी के मामले में संज्ञान लेते हुए […]
