झुमरीतिलैया. स्थानीय महेश्वरी भवन में चल रहे भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण का विवाह व दैत्यों के संहार पर चर्चा की गयी. मौके पर कथा वाचक बाल प्रभु जी महाराज ने बताया कि लक्ष्मी जी या जिसे हम लोग धन के नाम से जानते हैं. उसका सदुपयोग भगवान के कार्यों में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जब लक्ष्मी का दुरुपयोग करते हैं, तो वही लक्ष्मी हमें उल्लू बना कर चली जाती है. प्रवचन के दौरान बाल प्रभु ने कृष्ण सुदामा की मित्रता पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान श्री कृष्ण ने अमीरी व गरीबी को ताक पर रख कर सुदामा जी से अपनी मित्रता निभायी. उसी प्रकार हम लोगों को ऊंच नीच का भेदभाव मिटा कर अपनी मित्रता निभानी चाहिए.
लक्ष्मी का सदुपयोग करें : बाल प्रभु
झुमरीतिलैया. स्थानीय महेश्वरी भवन में चल रहे भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण का विवाह व दैत्यों के संहार पर चर्चा की गयी. मौके पर कथा वाचक बाल प्रभु जी महाराज ने बताया कि लक्ष्मी जी या जिसे हम लोग धन के नाम से जानते हैं. उसका सदुपयोग भगवान के कार्यों में […]
