जयनगर. विधानसभा चुनाव में बरकट्ठा विधानसभा के मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है, वे उसका सम्मान करते हैं. उक्त बातें बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कही. उन्होंने कहा कि वे जीत नहीं सके, मगर मतदाताओं ने उन्हें पिछले चुनाव से ज्यादा मत दिया है. इसके लिए वे कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि अपनी हार से वे उतने दुखी नहीं हैं, जितना कि प्रदेश में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत से खुश हैं. अब झारखंड में पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनेगी और झारखंड का चहुंमुखी विकास होगा. उन्होंने कहा कि सेवक बन कर क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे.
सेवक बन जनता की सेवा करते रहेंगे : अमित
जयनगर. विधानसभा चुनाव में बरकट्ठा विधानसभा के मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है, वे उसका सम्मान करते हैं. उक्त बातें बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कही. उन्होंने कहा कि वे जीत नहीं सके, मगर मतदाताओं ने उन्हें पिछले चुनाव से ज्यादा मत दिया है. इसके लिए वे कार्यकर्ताओं व […]
