ओके- परियोजना कर्मियों व शिक्षकों के अवकाश रद्द

कोडरमा बाजार : जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शौचालयों की सर्वे करने के लिए भारत सरकार की केंद्रीय टीम कोडरमा आ रही है. इसको लेकर जिले के सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों का 26 दिसंबर से एक जनवरी तक के अवकाश को डीएसइ जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने रद्द कर दिया है. यह जानकारी देते […]

कोडरमा बाजार : जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शौचालयों की सर्वे करने के लिए भारत सरकार की केंद्रीय टीम कोडरमा आ रही है. इसको लेकर जिले के सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों का 26 दिसंबर से एक जनवरी तक के अवकाश को डीएसइ जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने रद्द कर दिया है. यह जानकारी देते हुए डीएसइ ने कहा 26 दिसंबर से एक जनवरी के बीच रद्द अवकाश के दौरान विद्यालय के शिक्षक व परियोजना कर्मी अपने मोबाइल को ऑन रखेंगे व प्रखंड कार्यालय के संपर्क में रहेंगे. साथ ही अपने पास विद्यालय व शौचालय की चाबी रखेंगे. सरकारी विद्यालयों में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था. अब डीएसइ के नये निर्देश के कारण यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >