झुमरीतिलैया. विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना के दिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर डीवीसी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता को पत्र लिखा है. डीवीसी के कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुपालन में मतगणना केंद्र खनन संस्थान कोडरमा पर निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश प्राप्त हुआ. आदेश के अनुपालन में आपसे आग्रह है कि कोडरमा जिले में 23 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति निर्वाध रखने के आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा सकें. उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता सीएलडी अभियंता मैथन को भी भेजी है.
अधीक्षण अभियंता ने लिखा पत्र
झुमरीतिलैया. विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना के दिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर डीवीसी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता को पत्र लिखा है. डीवीसी के कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग […]
