मतगणना को लेकर लोगों में उत्साह, बिजली की चिंता

जयनगर. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने डीवीसी से 23 दिसंबर मतगणना के दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की है, ताकि लोग चुनाव परिणाम देख सकें. ज्ञात हो कि डीवीसी द्वारा दिन के 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली काटी जाती है, जबकि मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होना है […]

जयनगर. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने डीवीसी से 23 दिसंबर मतगणना के दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की है, ताकि लोग चुनाव परिणाम देख सकें. ज्ञात हो कि डीवीसी द्वारा दिन के 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली काटी जाती है, जबकि मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होना है और लगभग सभी परिणाम दोपहर तक आ जायेंगे. ऐसे मे विद्युत नहीं रहने से मतगणना को लेकर जो उत्साह पर उस पर पानी फिर सकता है. निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग करनेवालों में प्रकाश यादव, राधे श्याम य ादव, लच्छु दादा, बैजनाथ यादव, विजय यादव, महेंद्र राम, नरेश राम, मनोज दास, यमुना यादव, राम यश यादव, मालती राणा, अशोक राणा, नारायण यादव, सूरज गुप्ता, संतोष कसेरा, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >