4000 पीस जिलेटिन लदा वाहन जब्त

डोमचांच (कोडरमा). पुलिस ने शनिवार की सुबह विस्फोटक लदा बोलेरो वाहन (यूपी-31एन-9111) जब्त किया. वाहन में 4000 पीस जिलेटिन (केलवेक्स पावर-90ई) को 10 बोरियों में बंद कर बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था. विस्फोटक के साथ दो आरोपी सासाराम के बंदिया निवासी मनीष कुमार उर्फ बाबू व रामपुर नरेश, सासाराम के विकास शर्मा […]

डोमचांच (कोडरमा). पुलिस ने शनिवार की सुबह विस्फोटक लदा बोलेरो वाहन (यूपी-31एन-9111) जब्त किया. वाहन में 4000 पीस जिलेटिन (केलवेक्स पावर-90ई) को 10 बोरियों में बंद कर बिहार के सासाराम ले जाया जा रहा था. विस्फोटक के साथ दो आरोपी सासाराम के बंदिया निवासी मनीष कुमार उर्फ बाबू व रामपुर नरेश, सासाराम के विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने दूसरी बार भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है. एएसपी नौशाद आलम ने डोमचांच थाना में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया है कि विस्फोटक डोमचांच के बिगहा स्थित खेत के पास नकाबपोश लोगों ने दिया. वे सात-आठ आदमी थे. सुबह साढ़े पांच बजे ही 10 से 12 अन्य गाडि़यों में भी विस्फोटक लोड किये गये थे. सभी लग्जरी व प्राइवेट गाडि़यां थीं. जब्त किया गया वाहन प्रेमचंद पासवान कुरनावां रोहतास की बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >