सेक्रेड हर्ट व कैलाश राय विजयी

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंटकोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. सेक्रेड हर्ट व कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर ने अपने-अपने मैच में जीते. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन ग्राउंड में शिवतारा व सेक्रेड हर्ट स्कूल के बीच हुआ. टॉस जीत कर शिवतारा की टीम […]

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंटकोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. सेक्रेड हर्ट व कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर ने अपने-अपने मैच में जीते. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन ग्राउंड में शिवतारा व सेक्रेड हर्ट स्कूल के बीच हुआ. टॉस जीत कर शिवतारा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सेक्रेड स्कूल की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनायी. इसमें सोनू ने 45 रन का योगदान दिया. शिवतारा की ओर से प्रशांत ने पांच विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी शिवतारा की टीम 28वें ओवर में 126 रन बना कर आल आउट हो गयी. सेक्रेड की ओर से सचिन ने तीन और सोनू ने दो विकेट लिए. सोनू को मैन ऑफ द मैच दिया गया. दूसरा मैच सीएच स्कूल मैदान में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर व एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ. कैलाश राय की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनायी. इसमें विभु लोहानी ने 41, रोहित भारती ने 22 व शेखर सुमन ने 18 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मुन्ना व राजेश ने तीन-तीन विकेट व नौशाद ने दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी एप्रीसिएबल की टीम 22वें ओवर में 110 रन पर आल आउट हो गयी. इसमें सुमित ने 27, दिनेश ने 32 व रोहित ने 13 रन का योगदान दिया. कैलाश राय की ओर से राम अवतार ने चार, रोहित ने तीन व शेखर सुमन ने दो विकेट लिए.अंपायर के रूप में सुरेंद्र, धर्मेंद्र, रंजीत, वरुण राज व अजय पासवान ने अपना योगदान दिया. स्कोरर के रूप में रामभरोस व विवेक कुमार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >