किसानों को दी गयी बीजों के रख-रखाव की जानकारी

मरकच्चो. चोपनाडीह पंचायत के बासडीह गांव में शुक्रवार को नाबार्ड व स्वयं सेवी संस्था सपोर्ट की ओर से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम भास्कर मिर्धा थे. किसानों को बीजों के रख-रखाव व मार्केटिंग से संबंधित जानकारी दी गयी. वहीं बीजों के रख-रखाव के लिए चोपनाडीह स्थित पैक्स भवन को चिह्नित […]

मरकच्चो. चोपनाडीह पंचायत के बासडीह गांव में शुक्रवार को नाबार्ड व स्वयं सेवी संस्था सपोर्ट की ओर से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम भास्कर मिर्धा थे. किसानों को बीजों के रख-रखाव व मार्केटिंग से संबंधित जानकारी दी गयी. वहीं बीजों के रख-रखाव के लिए चोपनाडीह स्थित पैक्स भवन को चिह्नित कर पदाधिकारियों व विशेषज्ञों ने भवन का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कहा कि किसान पैक्स भवन में उचित रख-रखाव के साथ बीज रख सकते हैं. वहीं आत्मा के बीटीएम प्रवीण कुमार ने किसानों को श्री विधि से गेहूं की बुआई, फसलों में लगने वाले रोग व उससे बचाव की जानकारी दी. मौके पर अभिजीत कुमार, प्रगतिशील किसान मुंशी महतो, रामचंद्र यादव, बंशी रजक, जागो महतो, केदार यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >