फोटो – 18 कोडपी 3बैठक में सिविल सर्जन व अन्यप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. आगामी पांच जनवरी से 16 जनवरी तक सीआरएम की केंद्रीय टीम द्वारा कोडरमा समेत झारखंड के चार जिलों गिरिडीह, धनबाद, बोकारो का दौरा किया जायेगा. टीम एनआरएचएम से संंबंधित योजनाओं की समीक्षा करेगी. टीम के आगमन के पूर्व एनआरएचएम से संचालित विभिन्न योजनाओं की संचिका अपडेट रहे, इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ एसएन तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि योजनाओं से संबंधित सभी संचिका अपडेट रखें. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से एएनएम को निर्देश दंे कि अपने अपने क्षेत्र में वे योग्य दंपतियों की सूची तैयार करें. साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन से संबंधित मिलनेवाली सामग्री उपलब्ध रखे. सहियाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करें, मुख्यमंत्री जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर अपडेट रखें. इस मौके पर एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, डीपीएम समरेश सिंह, डीपीसी विपीन कुमार के अलावा असीम सरकार, बालमुकुंद प्रसाद आदि मौजूद थे.
ओके...फाइलों को अपडेट रखें : सिविल सर्जन
फोटो – 18 कोडपी 3बैठक में सिविल सर्जन व अन्यप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. आगामी पांच जनवरी से 16 जनवरी तक सीआरएम की केंद्रीय टीम द्वारा कोडरमा समेत झारखंड के चार जिलों गिरिडीह, धनबाद, बोकारो का दौरा किया जायेगा. टीम एनआरएचएम से संंबंधित योजनाओं की समीक्षा करेगी. टीम के आगमन के पूर्व एनआरएचएम से संचालित विभिन्न योजनाओं […]
